सुजानगढ़: ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अज़्हा की नमाज अदा की गई, अमन-भाईचारे की दुआ की गई
ईद-उल-जुहा के मौके पर गुरुवार को ईदगाह मस्जिद में चीफ शहर काजी हाफिज मुहम्मद अकरम रिज़वी ने ईद-उल-अज़्हा की नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया।