बिहार: 10 और 12 फरवरी को सोहसराय थाने में लाइसेंसी हथियार का किया जाएगा सत्यापन, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 आगामी पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर सोहसराय थाने में 10 और 12 फरवरी को लाइसेंसी हथियार का सत्यापन कराने का तिथि निर्धारित की गई है। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि इलाके में कुल 85 हथियारों का लाइसेंस है, सभी लोगों को हथियार सत्यापन कराने की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर सत्यापन नहीं कराने वालों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।