शाजापुर: लीमा चौहान के समीप पुलिया से नीचे गिरकर बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर। पुलिया से नीचे गिरने पर बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश भिलाला निवासी ग्राम खजुरिया घाटा बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी लीमा चौहान के पास बाइक के अनियंत्रित हो जाने से वह पुलिया से नीचे गिर गया। घटना में घायल होने पर मुकेश को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।