सागर नगर: कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सागर के झूला तिराहे पर किया प्रदर्शन, जलाए पोस्टर
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने बीते दिन एक विवादित बयान दिया था जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे थे अब तो जनता को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है इस बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रविवार दोपहर 3:00 सागर के झूला तिराहे पर प्रदर्शन कर मंत्री प्रहलाद पटेल के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर जलाएं है और मंत्री के इस्तीफा की मांग की है।