सागर नगर: सागर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने लेझम बजाया, वीडियो वायरल
सागर विधायक शैलेंद्र जैन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार का लेझम बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल सागर विधायक शैलेन्द्र जैन रविवार दोपहर 3 बजे गुरु गोविंद सिंह वार्ड में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।