सागर नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹7750 की नकदी ज़ब्त
पुरख्याऊ टौरी स्थित एक मकान में खिले जा रहे जुआ पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7750 रुपए नगद जब्त किया। पकड़ गए आरोपियों पर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से लगातार क्षेत्र में जुआ खिलाने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की है ।