सागर नगर: भैंसा गुरुद्वारा के पास गोदाम में खड़े ट्रक में लगी आग, दो दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
कैंट थाना अंतर्गत भैंसा गुरुद्वारा के पास स्थित गोदाम में खडे ट्रक में रविवार तड़के सुबह 5:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।वहीं पुलिस की सूचना पर नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की कर्मचारी कमलेश रैकवार, महेंद्र रैकवार, नीलेश कोरी और प्रकाश रैकवार ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।