किशनगंज: भंवरगढ़ में पुलिस की कार्रवाई, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से थे फरार
जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोपाललाल आर्य के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार एक आरोपी करीब 10 वर्षों से फरार था और लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।