झांसी: झांसी में पुलिस ने कचहरी स्थित झांसी क्लब के पास सड़क पर तिरपाल बिछाकर 5 हजार किलो भांग कराई तौल
Jhansi, Jhansi | May 7, 2025 झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र से पुलिस और आबकारी विभाग ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बड़ी मात्रा में बहराइच से भांग ला रहे ट्रक को पकड़ा है। पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने बताया कि उसे झांसी पहुंचने पर पता चलने वाला था कि ये भांग किसे देनी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने पकड़े गए माल की तस्दीक करने के लिए पूरा ट्रक झांसी मंगवाया।