कासगंज: किनावा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव किनावा में युवक और उसकी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। किनावा गांव की रहने वाली प्रतिभा देवी ने गांव के ही सत्यवीर उर्फ शैलेश, हरिकिशन और गंगा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने आरोपियों पर रास्ते में रोककर उसके बेटे के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।