चाचौड़ा: विट्ठलेश्वर मंदिर चाचौड़ा से कीमती मुकुट चोरी, चाचौड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | Apr 10, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र में चाचौड़ा के विट्ठलेशर मंदिर से मुकुट चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। 10 अप्रैल को थाना प्रभारी में बताया, 16 फरवरी 2026 को फरियादी चंद्रेश नामदेव ने रिपोर्ट की। 16 मार्च को एक आरोपी दीपक मीणा और 17 मार्च को आरोपी शुभम सेन और हफीज खान को गिरफ्तार किया। 9 अप्रैल को लाखन मीणा को गिरफ्तार कर मुकुट के टुकड़े बरामद किए हैं।