महोबा: मजदूर दिवस पर श्रम विभाग ने जागरूकता कैंप आयोजित किया, श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी व सहायता राशि वितरित की
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 मजदूर दिवस पर आल्हा चौक स्थित श्रम विभाग ने जागरूकता कैंप लगाया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने श्रमिकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, राष्ट्रीय पेंशन ट्रेडर्स योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान कन्या विवाह योजना के तहत लाभार्थियों को 55 हजार रुपये की सहायता का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।