मझगवां: चित्रकूट में अमावस्या मेले पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु लगा रहे हैं डुबकी
अमावस्या के पावन पर्व पर धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी माँ मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के पश्चात भक्तों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए और जयकारों के साथ पांच कोसीय परिक्रमा शुरू की। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भा