महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने,समय पर जांच एवं प्रारंभिक पहचान के उद्देश्य से रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर में विशेष कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.मंगलेश कुमार श्रीवास्तव,महापौर,गोरखपुर ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि चारु चौधरी,उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह, अधिष्ठाता,छात्र कल्याण ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया,जबकि समाजसेविका सुधा मोदी ने इस पहल की सराहना करते हुए सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ.जी.मेहर कुमार,डी.एम.चिकित्सा कैंसर विशेषज्ञ ने कैंसर के जोखिम कारकों,शुरुआती लक्षणों,बचाव एवं समय पर पहचान की जानकारी दी। डॉ.रोली पुरवार,स्त्री रोग कैंसर विशेषज्ञ ने गर्भाशय कैंसर की रोकथाम,जांच तथा एचपीवी संक्रमण से जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी साझा की। 168 महिलाओं की हुई नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में 168 महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच की गई। महिलाओं को स्तन एवं गर्भाशय कैंसर से बचाव, नियमित जांच और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं सहयोगी सदस्यों ने कैंसर जागरूकता का संदेश अपने परिवार,मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया,ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूक हो सकें।यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच उड़ान,इनर व्हील क्लब ऑफ रेनबो,रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर युगल,रक्त शक्ति युवा क्लब,वीएस फाउंडेशन एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।इस नेक पहल को सफल बनाने तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं क्लबों को एक मंच पर जोड़कर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने में पूजा राज एवं आलोक श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। इस सराहनीय प्रयास के लिए दोनों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर की ओर से बताया गया कि पूर्वांचल क्षेत्र की महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में संदीप शर्मा,उपाध्यक्ष, रीजेंसी हॉस्पिटल,गोरखपुर ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, समाजसेविका,सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों,विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों,मीडिया एवं शिविर में शामिल सभी महिलाओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
#SNewslive
#Gorakhpur
#regencyHospitalpressvarta