चूरू: ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत चूरू डिपो के तत्कालीन टीएम को किया गया निलंबित
Churu, Churu | Apr 23, 2026 ऑपरेशन क्लीन राइड में संदिग्ध भूमिका पर रोडवेज के चूरू डिपो के तत्कालीन यातायात प्रबंधक अनिल कुमार सेवदा को निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में एपीओ चल रहे सेवदा पर आरोपियों से मिलीभगत कर रोडवेज को राजस्व हानि पहुंचाने का आरोप है। झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने 16 मार्च को रोडवेज मुख्यालय को पत्र भेजा था।