आरा: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव निवासी स्व.राम भरोसा चौधरी का 33 वर्षीय पुत्र प्रमोद चौधरी है एवं पेशे से मजदूर था।