पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार अवैध खनन के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के मामले में 4 साल से फरार चल रहे 299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी मुल्जिम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में मामला दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी।