गोवर्धन: नगला चिंता गांव में अचानक लगी आग ने दो किसानों की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख कर दिया
खेतों से उठती आग की ये लपटें और धुएं का गुबार मगोर्रा के नगला चिंता गांव का है। यहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसान शिवदयाल और भीष्म के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 7 बीघा में फैली गेहूं की फसल और भूसा आग की चपेट में आ गया।आग लगते ही गांव में भगदड़ मच गई