सागर नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले संजय नगर वार्ड में पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पति ने पेड़ पर तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल स पहुंचा दिया।