सागर नगर: शराब पीने के पैसे मांगने पर मजदूरों से मारपीट, मोतीनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
मोतीनगर थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल को रोहित कोरी निवासी संत कबीर वार्ड और उसका साथ ही गोविंद पटेल ईट भट्टा रतौना में काम कर रहे थे तभी कपिल पाराशर, गोपाल गौड़ और नन्हे गौड़ आए और कपिल शराब पीने मांगने लगा मैंने पैसा देने से मना किया तो मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया।