हरसूद: मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि उत्सव
Harsud, Khandwa | Oct 20, 2026 मंगलवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि उत्सव। मंगलवार को घोड़ा पछाड़ नदी के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 के बाद तक भी विसर्जन कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने का दौर चलता रहा।