गोगुंदा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को उदयपुर से जालौर दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गोगुंदा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया।
धोली घाटी के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का मेवाड़ी साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की। #udaipur #gounda #rah-ex_cm #jaipur
Gogunda, Udaipur | Jun 22, 2026