धनौरा: गजरौला के कुमराला में स्थित शिव मंदिर में भव्य मेले की है बहुत मान्यता
आपको बता दे की कुमराला में स्थित शिव मंदिर पर बड़ी ही धूमधाम के साथ मेले का भी आयोजन किया जाता है। मंदिर की मान्यता यह है कि जो भी यहां भक्त प्रसाद चढ़ता है इसकी अधिकांश मनोकामना पूरी हो जाती है। मंदिर के अंदर श्री हनुमान जी की मूर्ति, काली मां का मंदिर और 55 साल पुराना कुआं भी स्थित है। माना जाता है कि मंदिर के अंदर शिवलिंग कुदरत की दिन से निकला हुआ है।