धनौरा: गजरौला में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शनिवार दोपहर उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर युवक ने शनिवार रात करीब 11:50 पर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कमरे में पंखे पर लटक कर आत्महत्या की है। परिवार के लोगों को जब युवक की आवाज नहीं आई तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा।