जमुई: जिनहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने चार लोगों को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। परिजन द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।