अशोक नगर: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन,बच्चों संग पहुंचीं सहायिकाएं
अशोकनगर में नियमितीकरण, पेंशन और मानदेय वृद्धि समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एक दिवसीय धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें कई अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं।