शिवपुर और तेजवापुर ब्लॉक सभागार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बजट भाषण का सजीव अवलोकन किया।।