मोठ: गुरसरांय-एरच रोड पर तेज रफ्तार का तांडव, भीषण बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Moth, Jhansi | May 11, 2026 गुरसरांय-एरच रोड पर ग्राम मड़पुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मनमोहन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।