सागर नगर: दहेज प्रताड़ना मामले में नया मोड़: पति ने आरोपों को झूठा बताया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
सागर में दहेज प्रताड़ना के मामले में पति अर्जुन अहिरवार ने पत्नी के आरोपों को निराधार बताया है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। अर्जुन का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और पत्नी अलग रहने का दबाव बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।