देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने गुजरात से शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उत्तराखंड एसटीएफ ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फर्जी वेबसाईट बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आरोपी एप डाउनलोड़ कराकर धोखाधड़ी को अंजाम देता था।