देहरादून: सहस्त्रधारा हेलीपैड से दो टीमें हैलीकाप्टर से हुई रवाना,सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे ट्रैकरों के रेस्क्यू के लिए टीमे रवाना
SDRF उत्तराखंड पुलिस की तीन सदस्यीय दो टीमें देहरादून से रवाना की गई है। इसके साथ ही एक टीम को बैकअप में रखा गय़ा है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ऩे ब्रीफिंग के बाद रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना की है। टिहरी और उत्तरकाशी के मध्य स्थित सहस्त्रताल ट्रेक पर गया 22 सदस्यों वाले एक ट्रैकिंग दल के खराब मौसम में रास्ता भटक जाने की सूचना है।