कन्नौज: कुशुमखोर में बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय किशोर हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुशुमखोर में बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय किशोर के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल हुए किशोर का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के दौरान बताया गया कि किशोर घर के बाहर खेल रहा था तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।