कन्नौज: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयार कर रही सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स, लोकसभा कार्यालय पर 2 मंत्रियों की मौजूदगी में बैठक
कन्नौज में बीजेपी सोशल मीडिया का सहारा लेकर चुनाव में दम दिखाने का प्रयास करेगी। मकरंदनगर स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सोशल मीडिया लोकसभा वॉलिंटियर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंत्री असीम अरुण और मंत्री रजनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं को गुण बताए। कार्यक्रम के दौरान सांसद समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।