कन्नौज: तालग्राम के गांधीनगर निवासी व्यक्ति ने डीएम से लगाई गुहार, जमीन कब्जा करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
कन्नौज के तालग्राम में जमीन बिक्री के बाद बची हुई भूमि को कब्जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष ने गुरुवार को जिलाधिकारी दफ्तर में गुहार लगाई है। करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ पीड़ित रघुनाथ ने शिकायती पत्र दिया है।