कुटुंबा: कुटुंबा में गैस सिलेंडर को लेकर बवाल, एजेंसी कर्मी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
कुटुंबा प्रखंड स्थित इंडियन गैस एजेंसी में शुक्रवार को गैस सिलेंडर को लेकर अचानक बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ा सवाल पूछने पहुंचे एक युवक के साथ एजेंसी कर्मी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और वहां मौजूद अन्य उपभोक्ता भी पीड़ित के समर्थन में उतर आए।