बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने ली किसान की जान, बिना लाइन काटे उठवाया तार ⚡💔
उज्जैन से करीब 70 किलोमीटर दूर आगर तहसील के भाटपुरा गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से 27 वर्षीय किसान दरबार सिंह सुरावत की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव में टूटा हुआ बिजली का तार जोड़ने आए कर्मचारियों ने किसान से तार उठाने को कहा और भरोसा दिया कि लाइन बंद है। लेकिन तार उठाते ही किसान को जोरदार करंट लगा और उसकी जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार (पत्नी और दो मासूम बच्चों) के लिए मुआवजे की मांग की है।
#AgarMalwa #ElectricityDepartment #Negligence #FarmerDeath #MPNews