टीकमगढ़: परेड ग्राउंड:पुलिस ने की बलवा परेड की रिहर्सलः पथराव के जवाब में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; भीड़ को किया तितर-बितर
टीकमगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर बलवा परेड की रिहर्सल की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानो ं ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। अभ्यास मे ं पुलिस की पांच पार्टियो ं ने हिस्सा लिया, जिनमें अश्रु गैस, केन, लाठी, राइफल और रिजर्व बल शामिल थे। बलवा जैसी स्थिति का अनुकरण करते हुए, एक पक्ष ने पुलिस पर पथराव किया।