दमोह: सिविल वार्ड में पोस्टमैन से मिर्ची डालकर लूट, ब्लेड से हमला, TI मनीष कुमार ने बताया, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 16, 2026 दमोह सिविल वार्ड मे पोस्टमैन मुकेश सेन पर दिनदहाड़े हमला कर बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट की और ब्लेड से घायल कर दिया। आरोपियों ने डाक से भरा बैग व पर्स भी लूट लिया। घायल मुकेश थाने पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर आरोप लगाए हैं। कोतवाली TI मनीष कुमार ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।