पटना ग्रामीण: एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार कर रही है काम: जदयू कार्यालय में निशांत कुमार ने दी जानकारी
जदयू कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए शनिवार शाम करीब 5:00 बजे कहा कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने को लेकर सरकार काम कर रही है और पूरी कोशिश रहेगी की यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। वहीं बिहार में उद्योग धंधे को लेकर भी निशांत कुमार ने कहा कि उद्योग के लिए मुफ्त भूमि अनुदान दिए जा रहे हैं।