कोरबा: सुलभ शौचालय में पसरी गंदगी, यात्रियों को हो रही परेशानी, निगम नहीं दे रहा ध्यान
Korba, Korba | May 31, 2026 कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड में मौजूद सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है. शौचालय के नियमित रूप से सफाई नहीं होने कारण वहां पर चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है. हालात किस कदर गंभीर हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंसान तो दूर जानवर भी वहां जाना पसंद नहीं करते.