कुढ़नी: मधौल में शराब पीते हुए एक शिक्षक सहित तीन लोग गिरफ्तार
तुर्की थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पी रहे शिक्षक समेत दो अन्य को धर दबोचा. मौके से पुलिस को तीन सौ साठ एमएल शराब भी मिला. पुलिस ने यह कारवाई थाना क्षेत्र के मधौल स्थित एक गैरेज पर की वही शुक्रवार करीब 5:00बजे प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि सभी पर अग्रिम कारवाई के लिए न्यायालय में भेजा गया है.