हुज़ूर: लिंक रोड नं. 2 तुलसी नगर में सीएम मोहन यादव ने भोपाल नगर पालिक निगम मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 लिंक रोड़ नं. 2 तुलसी नगर में भोपाल नगर पालिक निगम मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इसका लोकार्पण गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया। यह प्रदेश की पहली नगरीय निकाय बिल्डिंग है, जो जियोथर्मल तकनीक से लैस है। पार्किंग पर लगे सोलर पैनलों से 300 किलोवाट बिजली बनेगी। नवनिर्मित मुख्यालय का नाम 'अटल भवन' रखा गया है।