मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविध्यालय टीकमगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें साहित्य एवं रूपांकन की 13 विधा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की ।