शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चार बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर विस्तृत संवाद किया।