द्वारका: द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल ने घरों में चोरी के मामले में एक सेंधमार को एमसीडी पार्क से गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने घरों में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी और कई मोबाइल बरामद किया गया है। इसकी पहचान सुब्रत गुप्ता उर्फ रिशु के रूप में हुई है। यह बिंदापुर के संजय एंक्लेव का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी से 10 मामलों का खुलासा हुआ है।