डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने 2 स्नेचर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया कैश और चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित शर्मा और पीयूष के रूप में हुई है। चाकू की नोक पर इन्होंने एक शख्स से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। यह दोनों चाणक्य प्लेस और सीतापुरी इलाके के रहने वाले हैं।