संभल: संभल के सपा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा, भाजपा का चोला पहनने के बाद उनकी जुबान भी बदल गई है, सांसद ने दिया बड़ा बयान
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं उन्हें कोई तवज्जो नहीं देता। उनकी उम्र का भी एक पड़ाव है। इस समय जिस तरह की बातें वह कर रहे हैं, उन्हें यह भी देखना चाहिए कि पहले वह किस जगह खड़े थे। आज भाजपा का चोला पहनने के बाद उनकी जुबान भी बदल गई है। उन्हें अपना पुराना इतिहास याद करना चाहिए। जब वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समर्थन करते थे, तब