कामां: कामां थाने में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा और कानूनों की दी गई जानकारी
कामां में एएसपी दिनेश यादव द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं से किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।