पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने आज रविवार को गुरुसर मोडिया बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार पुत्र निहालचंद बिश्नोई निवासी जोडकिया को 40 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच राकेश सांखला पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी हनुमानगढ़ सदर द्वारा जारी है।