पंचकूला: सेक्टर- 6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने कहा- किसान आंदोलन में दो डीएसपी और दो दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल
सेक्टर- 6 पुलिस मुख्यालय में किसान आंदोलन पर बोलते हुए हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि 64 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स और 50 कंपनियां हरियाणा पुलिस की तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि कल जो पथराव हुआ और जिस प्रकार से हमला हुआ उसमें दो डीएसपी और दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों को चोटें आई है।